उज्जैन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-- भाजपा का छत्रीचौक में एवं शासकिय गणतंत्र दिवस दशहरा मैदान उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने एवं कलेक्ट्रोरेक्ट में संभागायुक्त में झंडा वंदन किया, चरक भवन में नेत्र हॉस्पिटल प्रारम्भ

 *हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, दशहरा मैदान पर भव्य समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण परेड की सलामी ली*

      

उज्जैन :--- मंगलवार 26 जनवरी को उज्जैन में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी का झंडा वंदन छत्री चौक पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी राष्ट्रीय ध्वज  वंधन कर  किया। कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया,उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, विधायक  श्री पारस  जैन ,पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, निगम के पूर्व सभापति सोनू गहलोत ,जगदीश अग्रवाल, भाजपा प्रादेशिक सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन (कालुहेड़ा) आदि ने



संबोधित किया वही शासकीय कार्यक्रम दशहरा मैदान पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करण कुमारिया, संभागायुक्त श्री संदीप यादव, आई.जी. श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, श्री विवेक जोशी, श्री अशोक प्रजापत, श्री जगदीश अग्रवाल सहित गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

      

गणतंत्र दिवस की सुबह ठीक 9 बजे मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम स्थल पर आगमन हुआ। परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया और पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया ।

      

मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सन्देश का वाचन किया गया। सन्देश वाचन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति की जय के नारे, पुलिस बल द्वारा हर्षफायर और मार्चपास्ट किया गया। विभिन्न प्लाटून द्वारा आकर्षक वेशभूषा और देशभक्ति के जज्‍बे के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मार्चपास्ट के बाद मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया।

 

आकर्षक परेड आयोजित

      

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल दशहरा मैदान पर विशेष सशस्त्र बल, पुलिसबल, होमगार्ड द्वारा आकर्षक परेड की गई। परेड में प्रथम स्थान पर जिला पुलिसबल महिला की प्लाटून, द्वितीय स्थान पर 32वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल तथा तृतीय स्थान पर जिला होमगार्ड के प्लाटून रहे।

 

मनोरम झाँकिया निकली

      

मुख्य समारोह में स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन महिला एवं बाल विकास, नगर निगम, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, जिला पंचायत, उज्जैन विकास प्राधिकरण, पीएचई, शिक्षा विभाग तथा जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं पर आधारित मनोरम झाँकियाँ निकाली गई। झाँकियों में स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वेक्सीन पर आधारित झाँकी को प्रथम, स्वच्छता पर आधारित नगर निगम की झाँकी को द्वितीय तथा उज्जैन विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


पुरस्कार वितरण

      

शासकीय सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम झाँकी एवं परेड के कमांडरों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके एवं डॉ. पद्मजा रघुवंशी द्वारा किया गया।

********************

*कोठी पैलेस पर ध्वजारोहरण किया*

      

उज्जैन :- मंगलवार 26 जनवरी को उज्जैन में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। कोठी महल संभागायुक्त एवं कलेक्टर कार्यालय पर संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह, एडीएम श्री नरेन्द्र सूयवंशी, अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना सहित संभागायुक्त कार्यालय  एवं कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

*कलेक्टर ने ध्वजारोहरण किया*

      

उज्जैन :- कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर बंगले पर स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्टर आवास पर नियुक्त कर्मचारी मौजूद थे।

********************

                                                         

    *उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आज चरक अस्पताल में नैत्र ऑपरेशन थियेटर एवं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का उद्घाटन सम्पन्न*

      

उज्जैन :-- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया तथा विधायक श्री पारस जैन  ने आज दशहरा मैदान मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जिला अस्पताल के चरक अस्पताल में पाँचवी मंजिल पर नैत्र ऑपरेशन थियेटर तथा तीसरी मंजिल पर मातृ उच्च निर्भरता ईकाई पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड का उद्घाटन फीता काटकर किया। अतिथियों ने थियेटर एवं वार्ड का निरीक्षण भी किया। नैत्र ऑपरेशन थियेटर में अतिथियों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. महावीर खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।

Popular posts
उज्जैन में ध्वजारोहण उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव करेंगे, डीएसपी श्री सुरेंद्रपालसिंह राठोर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे, उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में राज्य व संभाग स्तरीय पुरुष्कार योजना लागू
Image
नेताजी की जयंती पर पैनल कार्यकर्ताओं ने किशोर बाल गृह के बच्चों को अल्पाहार वितरण किया, गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहरसल का अवलोकन कलेक्टर व एसपी ने किया
Image
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मूकबधिर छात्रावास पर स्वल्पाहार वितरित होगा
Image
शोक संदेश एवं शव यात्रा।
Image